Priyanka Chopra: प्रियंका की लाडली मालती कुछ यूं मां की मदद करती आईं नजर, एकटक देखते ही रह गए फैंस….

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अमेजन प्राइम सीरीज ‘सिटाडेल’ की सफलता को खूब एन्जॉय कर रही हैं। हॉलीवुड की इस स्पाय थ्रिलर एक्शन सीरीज से प्रियंका चोपड़ा ऑडियंस को इम्प्रेस करने में सफल रही हैं। ग्लोबल आइकॉन अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहती हैं। वह बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस और पति निक जोनस के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए अक्सर तस्वीरें शेयर करती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने लाडली बेटी मालती की ऐसी तस्वीर शेयर की है, जिसने फैंस का दिल छू लिया है।

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की मालती की दिल छू लेने वाली तस्वीर

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में मालती की एक बेहद ही प्यारी फोटो अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की। इस फोटो में मालती प्रियंका चोपड़ा के लैपटॉप के साथ खेलती हुई नजर आ रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा, ‘मम्मा के काम में उनकी मदद करते हुए।

डियाना(डॉगी) बहुत ही ध्यान से देख रही है। इस फोटो ने सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत लिया है। यूजर्स उनकी बेटी मालती की मासूमियत की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘कितनी क्यूट है आपकी बेटी’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘बचपन से ही मेहनत शुरू हो गई है’।

आपको बता दें कि प्रियंका ने इससे पहले बेटी की एक और फोटो शेयर की थी, जिसमें उनकी बेटी प्रैम में लेटी पैर मार रही हैं।

अपने अगले प्रोजेक्ट की तैयारी में लगी प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ओटीटी सीरीज ‘सिटाडेल’ की शूटिंग के बाद अब अपनी फिल्म ‘लव अगेन’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके पति और सिंगर निक जोनस ने भी कैमियो किया है। इसके अलावा वह जल्द ही जॉन सीना के साथ फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ में नजर आएंगी।

हाल ही में उन्होंने शूटिंग शुरू करने से पहले अपनी इंस्टा स्टोरी पर इसकी एक स्क्रिप्ट शेयर की और कैप्शन में लिखा, ‘अब अगली की तरफ’ ।

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्मों और सीरीज के साथ-साथ अपने बयानों को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी लव लाइफ और ब्रेकअप पर खुलकर बात की।