0 महापौर संजदूेवी राजपूत की अध्यक्षता एवं आयुक्त आशुतोष पाण्डेय की उपस्थिति में नगर पालिक निगम कोरबा की मेयर इन काउंसिल की बैठक सम्पन्न
कोरबा 04 नवम्बर 2026 – महापौर संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता एवं आयुक्त आशुतोष पाण्डेय की उपस्थिति में सम्पन्न नगर पालिक निगम कोरबा की मेयर इन काउंसिल की बैठक में निगम के विभिन्न विकास व निर्माण कार्यो, नागरिक सेवाओं व सुविधाओं से जुडे़ कार्यो को एमआईसी ने सर्वसम्मति से अपनी स्वीकृति प्रदान की, वहीं महापौर राजपूत ने निगम के विकास व निर्माण कार्यो, नागरिक सुविधाओं से जुडे़ कार्यो सहित निगम के विविध कार्यो की कार्यप्रगति की विस्तार से समीक्षा की तथा कार्येा में कसावट लाने व नागरिक सेवाओं तथा सुविधाओं की और अधिक बेहतरी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिये।
नगर पालिक निगम कोरबा के पं.जवाहरलाल नेहरू सभागार स्थित एमआईसी कक्ष में आज निगम की मेयर इन काउंसिल की बैठक महापौर संजूदेवी की अध्यक्षता एवं आयुक्त आशुतोष पाण्डेय की उपस्थिति में आयोजित की गई। नवनियुक्त मेयर इन काउंसिल के सदस्य अशोक चावलानी, नरेन्द्र देवंागन, किशन केंवट, प्रेमकुमार साहू, चन्द्रकली जायसवाल के स्वागत के पश्चात बैठक प्रारंभ किया गया।
बैठक के दौरान नगर पालिक निगम कोरबा के 47 करोड़ 39 लाख रूपये से अधिक के कार्यो को उक्त बैठक में एमआईसी द्वारा सर्वसम्मति से अपनी स्वीकृति प्रदान की गई, जिन प्रस्तावों को एमआईसी द्वारा स्वीकृति दी गई, उनमें निगम के विभिन्न वाहनों के संचालन हेतु वाहन चालक, जेसीबी आपरेटर एवं श्रमिक (वाहन) प्रदाय करने हेतु, कोरबा जोन में पावर हाउस रोड से पुराने बस स्टैण्ड (अंडरब्रिज रोड तक सड़क डामरीकरण कार्य, कोरबा जोन अंतर्गत सुनालिया ब्रिज से पावर हाउस रोड फाटक (अंडरब्रिज रोड) तक सड़क डामरीकरण कार्य, ध्यानचंद चौक से पॉलीटेक्निक कालेज रूमगरा होते हुये बजरंग चौक बालको तक सी.सी. सड़क चौड़ीकरण कार्य के फलस्वरूप पाईप लाईन शिफ्टिंग का कार्य, वार्ड क्र. 20 साकेत भवन से चिकन दुकान तक स्ट्राम डेªन का निर्माण कार्य, वार्ड क्र. 31 में राजीव सिंह के घर से भदोरिया के घर तक, भदोरिया घर से डॉ.बंसोर क्लीनिक तक नाली निर्माण कार्य दोनों तरफ, डॉ. अनंत आनंद से लेकर पोड़ीबहार चर्च तक नाली निर्माण कार्य, ब्लूबर्ड स्कूल से लेकर राजेन सिंह घर के मोड़ तक नाली एवं कलवर्ट निर्माण कार्य, कोसाबाड़ी फेस-2 से दुर्गा पण्डाल के पास नाली निर्माण कार्य, निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डो में सफाई कार्य हेतु समय वृद्धि, जल प्रदूषण समिति बनाने हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र, विज्ञापन होर्डिंग व्यवसाय हेतु आफसेट दर पुनरीक्षित करने बाबत, छत्तीसगढ़ राजपत्र (असाधारण) अधिसूचना दिनांक 10 जून 2026 के अनुसार (भूखण्डों के लीज पर आबंटन ली के नवीनीकरण, फौती, नामांतरण, फ्री-होल्ड व बंधक रखे जाने के संबंध में निविदा इत्यादि के कार्यवाही हेतु, पं.दीनदयाल उपाध्याय सांस्कृतिक भवन के संबंध में, सहायक लेखा अधिकारी के स्वीकृत 02 पदों की पदोन्नति से पूर्ति किये जाने हेतु शासन को प्रस्ताव प्रेषित किये जाने के संबंध में, नगर पालिक निगम कोरबा मुख्य कार्यालय में कम्प्यूटर आपरेटर कार्य हेतु श्रमिक प्रदाय, जल आवर्धन योजना फेस-1 का संचालन एवं संधारण कार्य, नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत जल प्रदाय कार्य के संचालन एवं संधारण हेतु श्रमिक प्रदाय, 15वे वित्त आयोग अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत रेनवाटर हार्वेस्टिंग का निर्माण कार्य, नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत बजरंग चौक, बालको से रिसदा चौक तक सड़क चौड़ीकरण कार्य के कारण जलापूर्ति पाईप लाईन स्वीकृति कार्य, नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत स्थित उद्यानों के रखरखाव हेतु हार्टिकल्चर श्रमिक प्रदाय दर निर्धारण)उक्त कार्य हेतु निविदा आमंत्रण की कार्यवाही, नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत अत्यावश्यक श्रेणी के नाली एवं सीमेंट कांक्रीट सड़क कार्यो का तत्काल क्रियान्वयन किये जाने बाबत, नगर पालिक निगम कोरबा के प्रचलित जलापूर्ति परियोजना डब्ल्यू.टी.पी.एवं एचटीपी के संचालन की संधारण व्यय हेतु 15वे वित्त के टाईट ग्रांड की 10 प्रतिशत तक की अनुदान राशि का उपयोग, नगर पालिक निगम केारबा क्षेत्रांतर्गत समय-समय पर अत्यावश्यक श्रेणी के कार्यो का तत्काल क्रियान्वयन किये जाने बाबत, जिला खनिज न्यास निधि, विधायक, सांसद, प्रभारी मंत्री मद एवं सीएसआर मद), सहायक अभियंता के स्वीकृत प्रतिनियुक्ति पद को पदोन्नति पद पर परिवर्तन करने बाबत, निगम क्षेत्र के चिन्हित सड़कों की मैनुअल, मैकेनाईज्ड सफाई कार्य, नगर पालिक निगम कोरबा में कार्यरत प्लेसमेंट कम्प्यूटर आपरेटर के वेेतन में वृद्धि एवं समान कार्य के लिये वेतन में हो रहे भेदभाव को समाप्त करने बाबत, फागिंग मशीन के संबंध में, नगर पालिक निगम केारबा के प्रशासनिक भवन साकेत में सोलर पैनल लगाने के संबंध में, दिलेश्वर सिंह, आक्ट्राय पोस्ट सहायक के पद के संबंध में, नगर पालिक निगम कोरबा के कोहड़िया स्थित जल उपचार संयत्र का वार्षिक संचालन एवं संधारण का कार्य, नगर पालिक निगम कोरबा हेतु लैण्ड स्कैपर इलुमेनिटर हेतु उच्च प्रशिक्षित एक्सपर्ट की नियुक्ति, कोसाबाड़ी जोन अंतर्गत जैन चौक से घंटाघर तक डामरीकरण, कोसाबाड़ी जोन अंतर्गत घंटाघर से कोसाबाड़ी चौक तक सड़क डामरीकरण कार्य एवं नगर पालिक निगम केारबा के विभिन्न स्थानों में भव्य मुख्य प्रवेशद्वारों के निर्माण कार्य से जुडे़ विविध प्रस्ताव शामिल हैं।
महापौर ने की निगम के विविध कार्यो की कार्यप्रगति की समीक्षा
बैठक के दौरान महापौर संजूदेवी राजपूत ने निगम के विभिन्न कार्यो व नागरिक सेवाओं व सुविधाओं से जुड़े कार्यो की कार्यप्रगति की समीक्षा की। उन्होने निगम के विभिन्न विकास व निर्माण कार्येा की समीक्षा करते हुए प्रगतिरत निर्माण कार्यो को समयसीमा पर पूरा करने, कार्य के दौरान गुणवत्ता पर विशेष नजर रखने, प्रस्तावित कार्यो की निविदा प्रक्रिया समयसीमा में पूरी करने, जिन कार्यो की निविदा प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है, उन कार्यो को शीघ्र प्रारंभ कराने आदि के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक के दौरान निगम की मेयर इन काउंसिल के सदस्य अशोक चावलानी, नरेन्द्र देवांगन, हितानंद अग्रवाल, फिरतराम साहू, अजय गोंड़, अजयकुमार चन्द्रा, भानुमति जायसवाल, धनकुमारी गर्ग, सरोज शांडिल्य, ममता यादव, चन्द्रकली जायसवाल, किशनलाल केंवट, प्रेमकुमार साहू, अपर आयुक्त पवन वर्मा, अधीक्षण अभियंता भूषण उरांव, जोन कमिश्नर अखिलेश शुक्ला, तपन तिवारी, लीलाधर पटेल, रूचि साहू, सुनील टांडे, कार्यपालन अभियंता राकेश मसीह, लेखाधिकारी भवकांत नायक, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी, सहायक राजस्व अधिकारी सुमित गुप्ता, सहायक संपदा अधिकारी भावेश यादव, सहायक अभियंता राहुल मिश्रा, विनोद गोंड़, सचिन तिवारी, अरविंद सिंह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।







