Home / Chhattisgarh / कोरबा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस बैच 2026 का व्हाइट कोट समारोह, विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक शपथ

कोरबा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस बैच 2026 का व्हाइट कोट समारोह, विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक शपथ

ख़बर शेयर करें:
  • चिकित्सा सेवा, नैतिकता और मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पण का लिया संकल्प

कोरबा, 4 नवंबर 2026। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कोरबा में एमबीबीएस बैच 2026 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए व्हाइट कोट एवं कैडेवरिक शपथ समारोह का आयोजन किया गया। गरिमामय वातावरण में आयोजित इस समारोह में विद्यार्थियों ने चिकित्सा सेवा के प्रति समर्पण, नैतिकता और मानवीय मूल्यों का पालन करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. के.के. सहारे, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आनंद मसीह लकड़ा, प्राध्यापकगण और विद्यार्थियों के अभिभावक उपस्थित रहे।

व्हाइट कोट समारोह चिकित्सा पेशे के प्रति जिम्मेदारी, करुणा और सेवा भावना का प्रतीक माना जाता है। वहीं, कैडेवरिक शपथ के माध्यम से विद्यार्थियों ने चिकित्सा शिक्षा के प्रथम गुरु देहदाताओं के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने देहदान के महत्व को समझते हुए देहदाताओं के अमूल्य योगदान के प्रति सम्मान प्रकट किया।

इस अवसर पर अतिथियों ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को चिकित्सा के क्षेत्र में नैतिकता, संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की सीख दी। साथ ही पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ समाज की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।

समारोह ने भावी चिकित्सकों के जीवन में चिकित्सा शिक्षा और सेवा के नए सफर की प्रेरणादायक शुरुआत की।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *