Home / Chhattisgarh / KORBA: निगम के जारी सफाई कार्यो को एमआईसी ने प्रदान की समय वृद्धि

KORBA: निगम के जारी सफाई कार्यो को एमआईसी ने प्रदान की समय वृद्धि

ख़बर शेयर करें:

0 महापौर संजूदेवी राजपूत की अध्यक्ष़्ाता एवं आयुक्त आशुतोष पाण्डेय की उपस्थिति में सम्पन्न हुई मेयर इन काउंसिल की बैठक

कोरबा 20 नवम्बर 2026 – नगर पालिक निगम कोरबा की मेयर इन काउंसिल द्वारा आज निगम के 21 नवम्बर 2026 को पूर्ण हो रहे जारी सफाई कार्यो की पूर्व स्वीकृत दर पर कार्य कराने की समय वृद्धि आगामी निविदा पूर्ण होने तक की समय अवधि के लिये सर्वसम्मति से प्रदान की गई, वहीं निगम के दो उप अभियंताओं को सहायक अभियंता के पद पर की गई पदोन्नति को स्वीकृत देते हुये पुष्टि हेतु शासन की ओर अग्रेषित किया गया।

महापौर संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता व आयुक्त आशुतोष पाण्डेय की उपस्थिति में आज नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत में निगम की मेयर इन काउंसिल की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मेयर इन काउंसिल सदस्य नरेन्द्र देवंागन, हितानंद अग्रवाल, सरोज शांडिल्य, अजय कुमार चन्द्रा, किशन कैवर्त्य, अजय गोंड़, प्रेमकुमार साहू, धनकुमारी गर्ग, ममता यादव, भानुमति जायसवाल, चन्द्रकली जायसवाल सहित अपर आयुक्त पवन वर्मा, स्वास्थ्य अधिकाारी डॉ.संजय तिवारी, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, सहायक राजस्व अधिकारी सचिन तिवारी आदि सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

बैठक के दौरान मेयर इन काउंसिल के समक्ष निगम के साफ-सफाई कार्येा की समय वृद्धि प्रदान किये जाने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया, यहॉं उल्लेखनीय है कि 21 नवम्बर 2026 को निगम में जारी सफाई कार्यो की अवधि पूर्ण हो रही थी, निविदा आदि प्रक्रिया में समय लगेगा, अतः समय वृद्धि का प्रस्ताव एमआईसी के समक्ष रखा गया था, शहर के सफाई कार्य प्रभावित न हों तथा स्वच्छता कार्य निर्वाध रूप से जारी रहे इस हेतु एमआईसी ने सर्वसम्मति से टेण्डर प्रक्रिया पूर्ण होने तक की अवधि के लिये पूर्व स्वीकृत दर पर कार्य कराने की स्वीकृति प्रदान की। वहीं निगम के उप अभियंता पीयूष सिंह राजपूत व आकाश अग्रवाल को सहायक अभियंता के पद पर पदोन्नति समिति की अनुशंसा पर आयुक्त आशुतोष पाण्डेय द्वारा की गई पदोन्नति को स्वीकृति प्रदान करे हुये पुष्टि हेतु शासन को अग्रेषित किया गया।

एमआईसी ने अफवाहों पर चिंता व्यक्त की

मेयर इन काउंसिल की बैठक में सभी सदस्यों ने निगम के विरूद्ध समय-समय पर अफवाह फैलाने पर चिंता व्यक्त की तथा कहा कि निगम का पूर्ण प्रयास रहता है कि शहर के विकास कार्य निविघ्न रूप से चले, हमारे कोरबा शहर का सर्वागीण विकास हो एवं कोरबा की जनता को बेहतर नागरिक सुविधाएं बिना किसी अवरोध के उपलब्ध हो, इस दिशा में निगम के जनप्रतिनिधि व अधिकारी कर्मचारी लगातार अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं तथा इसमें निगम की मेयर इन काउंसिल का पूर्ण सहयोग व समर्थन मिल रहा है।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *