Home / Business / ICICI Life का मुनाफा 26.5% बढ़कर 760 करोड़ रुपये पहुंचा, नए कारोबार के प्रीमियम में 25% की वृद्धि

ICICI Life का मुनाफा 26.5% बढ़कर 760 करोड़ रुपये पहुंचा, नए कारोबार के प्रीमियम में 25% की वृद्धि

ख़बर शेयर करें:

मुंबई। आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड (ICICI Life Insurance) ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में मजबूत वित्तीय प्रदर्शन किया है। कंपनी का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 26.5 प्रतिशत बढ़कर 760 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं, नए कारोबार का प्रीमियम 25 प्रतिशत बढ़कर 11,821 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

कंपनी के अनुसार, पहली छमाही में व्यक्तिगत सुरक्षा बीमा कारोबार में 47.2 प्रतिशत और पेंशन एवं वार्षिकी योजनाओं के कारोबार में 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई। व्यक्तिगत बीमा का कुल बीमित मूल्य 34.9 प्रतिशत बढ़कर 2.32 लाख करोड़ रुपये हो गया। नए कारोबार का मूल्य (VNB) 22.3 प्रतिशत बढ़कर 1,283 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी का दावा निपटान अनुपात 99.3 प्रतिशत दर्ज किया गया। इस दौरान 2,627 करोड़ रुपये के मृत्यु दावों का निपटान किया गया, जबकि परिपक्वता एवं उत्तरजीविता लाभ के रूप में 8,634 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ।

कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी सिद्धार्थ मिश्रा ने कहा कि ग्राहकों को बेहतर बीमा सुरक्षा और सेवाएं उपलब्ध कराना कंपनी की प्राथमिकता है। मजबूत वितरण नेटवर्क, नए उत्पादों और बेहतर जोखिम प्रबंधन के जरिए कंपनी कारोबार में निरंतर वृद्धि पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *