Home / Chhattisgarh / CG NEWS: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाड़ी में छिपाकर रखी 170 पौवा अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

CG NEWS: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाड़ी में छिपाकर रखी 170 पौवा अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें:

रायपुर ग्रामीण। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ राखी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम खण्डवा में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की बाड़ी से बिक्री के लिए छिपाकर रखी गई 170 पौवा देशी मसाला शराब बरामद की है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 9 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम खण्डवा निवासी भीषम बंजारे (46 वर्ष) अपने घर के पीछे स्थित बाड़ी में अवैध शराब रखकर बिक्री कर रहा है।

सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर तलाशी ली। इस दौरान प्लास्टिक की बोरी से 180 एमएल के 170 पौवा, कुल 30.600 लीटर देशी मसाला शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 17 हजार रुपये बताई गई है।पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी भीषम बंजारे के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *