कोरबा 10 नवम्बर 2026 – महापौर संजूदेवी राजपूत ने अधिकारी कर्मचारियों व समाज के लोगों की नगर पालिक निगम केारबा के पंचवटी विश्रामगृह के सभागार में बैठक आहूत की गई। बैठक में महापौर राजपूत ने छठी मईया की उद्घोष करते हुये कहा कि छठ पर्व पूरे हिन्दुस्तान में महापर्व के रूप में मनाते हैं, नगर पालिक निगम कोरबा सीमांतर्गत लगभग 55 छठघाट स्थापित है, जिसमें छठी मईया के श्रद्धालुगण पूजा अर्चना करने जाते हैं, वर्ष 2026 में यह पर्व 13 नवम्बर 2026 से प्रारंभ होगी तथा 15 नवम्बर 2026 को डूबते हुये सूरज को अर्घ्य एवं 16 नवम्बर 2026 को सुबह उगते हुये सूरज को अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया जायेगा।
नगर पालिक निगम कोरबा के अधीक्षण अभियंता, समस्त जोन कमिश्नर एवं बिजली पानी कार्यपालन अभियंता एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित करते हुये कहा कि छठ घाट स्थापित है, उस स्थान पर आवश्यक सड़क रोशनी, पानी, साफ-सफाई, चेजिंग रूम की स्थापना के साथ समुचित व्यवस्था किया जाए तथा श्रद्धालुगण छठ पूजा हेतु जिस रास्ते से जा रहे है, उस रास्ते की आवश्यक साफ-सफाई, सड़क रोशनी आदि की समुचित व्यवस्था किया जाये, इस हेतु अधिकारियों को निर्देश किया।
इस अवसर पर पार्षद चन्द्रलोक सिंह, एल्डरमेन दीपक यादव, निगम के अधीक्षण अभियंता भूषण उरांव, कार्यपालन अभिंयता राकेश मसीह, समस्त जोन कमिश्नर, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, सहायक अभियंता, उप अभियंतागण, स्वच्छता निरीक्षक, प्रेस क्लब के संरक्षक कमलेश यादव,राजपूत समाज के अध्यक्ष अवधेश सिंह, पूर्वांचल समिति के पदाधिकारी मीना राय, जेएसपी श्रीवास्तव, रंजित सिंह, अरूण सिंह, स्मित सिंह, विजय कुमार सिंह, दिनेश सिंह, कमलेश सिंह, विजय यादव, निकेश ठाकुर, अनुज ठाकुर, वीरेन्द्र मिश्रा, किशोर महतो, गौरव राय, अजित सिंह आदि के साथ अन्य अधिकारी कर्मचारीगण व पूर्वांचल समाज के लोग उपस्थित थे।







