भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने रचा इतिहास

43 साल की उम्र में मिल गई नंबर-1 की कुर्सी

नई दिल्ली ।   भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 में धमाकेदार अंदाज में जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में जगह बना ली है। बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से ही बोपन्ना अब डबल्स में वल्र्ड नंबर-1 खिलाड़ी बन जाएंगे। वह 43 साल के हो चुके हैं और इस उम्र में भी उनकी फुर्ती देखते ही बनती है। वह टेनिस के मेंस डबल्स में नंबर-1 बनने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने हैं और इसी के साथ उन्होंने बड़ा करिश्मा कर दिया है।