वायरल विडियो: सपना चौधरी के गाने पर टीचर ने स्कूल में ही लगा दिए ठुमके, डांस देखकर आप भी हो जाएंगे फैन…

लोग अक्सर सोशल मीडिया पर अपना या किसी और का डांस का वीडियो शेयर करते हैं. इनमें से कई वीडियो वायरल भी हो जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर बवाल काट रहा है.

इसमें एक टीचर को सपना चौधरी के गाने पर ठुमकते हुए देखा जा सकता है. स्कूल के बच्चे भी इस टीचर के फैन हो गए हैं. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि टीचर जब डांस कर रही हैं तो उनके आसपास कई स्टूडेंट्स भी खड़े हैं. मैडम को इस तरह डांस करते देख उन्हें भी शर्म आती है. सपना चौधरी के डांस ने युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक को दीवाना बना दिया है. उनका डांस देखने के लिए दूर-दूर के गांवों से लोग आते हैं. ऐसे में लोग अक्सर डांस करने के लिए उनके गाने को चुनते हैं.

जमकर वायरल हो रहा Dance Video

वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि स्कूल में कोई प्रोग्राम चल रहा हो. इस प्रोग्राम में ही टीचर ‘तेरी आख्या का यो काजल’ गाने पर अपना डांस टैलेंट दिखाती नजर आ रही हैं. कई लोगों ने इस वीडियो को शेयर किया है. यह अब तेजी से वायरल हो रहा है और इसमें तरह-तरह के कमेंट्स आ रहे हैं. एक मीम पेज ने इस वीडियो को एक्स (ट्विटर) पर डालते हुए लिखा, ‘हमें ऐसी मैडम क्यों नहीं मिलीं?’

मैडम का Dance देख शरमां गए बच्चे

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मैडम के पीछे दिख रहे दो छात्र खूब मस्ती कर रहे हैं. ताली भी बजाते हैं और मुंह पर हाथ रखकर शर्माते भी हैं. वीडियो में कई छात्र बैठे नजर आ रहे हैं और वहां एक और महिला भी नजर आ रही है. इस वीडियो को @HasnaZarooiHai नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है.