मेडिकल की तैयारी कर रहे छात्र ने दी जान, फोन पर मां को बताया था दर्द, परिवार में मचा कोहराम…..

राजस्थान के कोटा में मेडिकल प्रवेश परीक्षा (नीट) की तैयारी कर रहे चौबेपुर (वर्तमान में जौनपुर) के युवक ने फंदे पर लटक कर जान दे दी छात्र ने आत्मघाती कदम उठाने से लगभग चार घंटे पहले अपनी मां से फोन पर बात भी की थी मां से कहा था कि यहां मन नहीं लग रहा हैहादसे की भनक लगते ही स्वजन कोटा के लिए रवाना हो गए 

READ MORE : मामा को ढूंढने के ल‍िए युवती ने दरोगा से मांगी मदद, बोला- घर पर कोई नहीं है, आओ चाय पिलाएं, निलंबित….

चौबेपुर बाजार के शोभनाथ की शादी नेवढ़िया थाना क्षेत्र के भवानीगंज बाजार के पुरुषोत्तम सेठ की बेटी ममता के साथ हुई थीकुछ साल पहले शोभनाथ सेठ व्यवसाय के सिलसिले में जौनपुर के इटाए बाजार जाकर रहने लगे उनके तीन बेटों में सबसे छोटा 17 वर्षीय आदित्य सेठ हाईस्कूल की परीक्षा देने के बाद करीब चार माह पूर्व मेडिकल की तैयारी करने कोटा गया था। 

आदित्य कोटा के विज्ञान नगर में एक हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रहा थाउसका वहां मन नहीं लगा तो मां से पीड़ा बताई तो जवाब मिला कि लौट आओलगभग तीन बजे मां ने फिर से फोन किया तो आदित्य ने फोन नहीं उठायाथोड़ी देर बाद उसके खुदकशी करने की सूचना मिलीआदित्य का बड़ा भाई दीपक दिल्ली की एक कंपनी में इंजीनियर है