Urfi Javed: छोटे कपड़ों के चलते उर्फी को रेस्टोरेंट में नहीं मिली एंट्री, एक्ट्रेस का फूटा गुस्सा

Urfi Javed New Post: अजीबो गरीब स्टाइल के चलते चर्चा में रहने वाली उर्फी जावेद  (Urfi Javed) आज दुनिया भर में मशहूर हो चुकी है। हालांकि, अदाकारा को अपने इस फैशन के चलते कई बार मुश्किलों का सामना भी करना पड़ता है। उन्हें कई बार धमकियां भी मिल चुकी हैं।  वहीं अब एक बार फिर एक्ट्रेस के साथ कुछ ऐसी घटना घटी, जिसका जिक्र उन्होंने इंस्टाग्राम पर किया है।

उर्फी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमे उन्होंने लिखा है, ‘मुंबई वालों, क्या ये वाकई 21वीं शताब्दी है? मुझे आज एक रेस्टोरेंट में घुसने से मना कर दिया। अगर आप मेरी फैशन च्वाइस को पसंद नहीं करते तो ठीक है, लेकिन आप मेरे साथ अलग बर्ताव तो नहीं कर सकते हैं।

अगर आप फिर भी करते हैं तो खुलकर मानिए, फालतू के बहाने मत बनाइए। एक्ट्रेस ने इस रेस्टोरेंट के खिलाफ एक्शन लिया है।