Mumbai : कलर्स टीवी के मशहूर शो Tere Ishq Mein Ghayal: को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. इस शो की कहानी भी फैंस को खूब पसंद आ रही है. जल्द ही एकता कपूर के इस शो में एक के बाद एक नए ट्विस्ट देखने मिलने वाला है. मशहूर टीवी एक्ट्रेस और डांसर निया शर्मा तेरे इश्क में घायल में एंट्री करने वाली है.
तेरे इश्क में घायल के आने वाले एपिसोड में एक बड़ा इवेंट देखने मिल सकता है. चाकचौंध और ग्लैमर से भरपूर इस इवेंट में मिस्टर लैंड्सडेल का चुनाव किया जाएगा. ऐसे में शो के दोनों लीड कलाकार अरमान (गश्मीर महाजनी) और वीर (करण कुंद्रा) खिताब जीतने के लिए आमने सामने खड़े नजर आएंगे. वहीं इस कॉम्पीटिशन में निया शर्मा जज का रोल निभाएंगी. हालांकि शो में निया शर्मा का किरदार एक कैमियो रोल है.
इस कॉम्पिटिशन के बीच एक राउंड के दौरान वीर यानी करण कुंद्रा निया शर्मा को अपने घुटनों के बल बैठकर प्रपोज करते हुए नजर आएंगे. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि चंद मिनटों के इस अपीयरेंस से करण कुंद्रा निया शर्मा को और निया शर्मा दर्शकों को इंप्रेस करने में कितना कामयाब होंगी.
तेरे इश्क में घायल शो में अपने कैमियो पर बात करते हुए निया कहती हैं कि, “छोटे पर्दे पर इस शो के ढेरों फैंस हैं. ऐसे में मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि, इस शो के जरिए मुझे दर्शकों को अपना हुनर दिखाने का मौका मिल रहा है. वहीं गश्मीर और रीम के साथ शूटिंग करना भी काफी मजेदार अनुभव था. शो में मुझे अपने नए म्यूजिक वीडियो दैय्या दैय्या के बारे में भी लोगों को बताने का मौका मिला है.”