Nora Fatehi Akshay Kumar Video: अक्षय कुमार और नोरा फतेही ने अमेरिका में हुए शो के दौरान स्टेज पर पुष्पा: द राइज के गाने ओ अंटावावा पर शानदार डांस किया है। दोनों का यह वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। अक्षय कुमार और नोरा फतेही का अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। नोरा फतेही और अक्षय कुमार की जोड़ी सोशल मीडिया पर काफी फेमस है।
https://www.instagram.com/reel/CpkxkUlD71a/?utm_source=ig_web_copy_link
फिल्म पुष्पा: द राइज सुपरहिट हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यवसाय भी किया था। अब अक्षय कुमार अपनी टीम के साथ अमेरिका में परफॉर्म कर रहे हैं। इसी दौरान डलास में किए शो के दौरान उन्होंने इस गाने पर नोरा फतेही के साथ ठुमके लगाए हैं, जिसे दर्शकों ने भी काफी पसंद किया है। हालांकि, कई लोगों ने अक्षय कुमार को इस गाने पर दी गई शानदार परफॉर्मेंस के लिए ट्रोल भी किया है।


