टीवी का फेमस शो ‘कुंडली भाग्य’ (Kundali Bhagya) दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है। इस शो में प्रीता से लेकर करण लोगों के बीच काफी फेमस है। वहीं अब इस शो के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। खबरों की माने तो इस का विलेन यानी संजय गगनानी ने शो को अलविदा कह दिया है।
सीरियल के विलेन पृथ्वी ने छोड़ा शो
पृथ्वी के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। खबरों की माने तो एक्टर संजय गगनानी अब शो में नहीं नजर आएंगे। इस शो में पृथ्वी का सफर खत्म होने जा रहा है। इसका खुलासा खुद एक्टर ने किया है। एक्टर ने आखिरकार शो को अलविदा कह रहे हैं। अभिनेता ने कहा- ‘पिछले कुछ महीनों में मेरे ‘कुंडली भाग्य’ से बाहर निकलने के बारे में बहुत सारी अटकलें लगाई गई हैं।

यह सच है कि मैंने दिसंबर में शो छोड़ने की योजना बनाई थी, लेकिन तब मेरा दिल बदल गया था।’ आगे कहा, ‘पृथ्वी का किरदार उतार-चढ़ाव से गुजरा है और मैं इससे बाहर निकल चुका हूं और पहले तीन बार शो में आ भी चुका हूं। हालांकि, अब जब शो लीप ले रहा है, मैंने बाहर निकलने का फैसला किया है।
वेब शो में आ सकते हैं नजर
एक्टर ने अपने आगे के करियर के बारे में कहा है कि- मैं अब वेब शो और अन्य प्लेटफॉर्म तलाशना चाहता हूं। मैं एक टैलेंटेड एक्टर बनना चाहता हूं। मैं कुंडली टीम को शुभकामनाएं देना चाहता हूं और खासकर एक्टर जो अब खलनायक की भूमिका निभाएंगे। संजय गगनानी ने ‘बैरी प्रिया’ से अपनी एक्टिंग की शुरुआत की थी। इसके बाद वह कई सीरियल्स में नजर आए। उन्होंने ‘हमारी देवरानी’, ‘एक वीर की अरदास वीरा’, ‘सावधान इंडिया’, ‘आहट’, ‘एक रिश्ता साझेदारी का’, ‘सीआईडी’, ‘नागिन 4’ जैसे टीवी सीरियल्स में काम किया।
लीड एक्टर शक्ति अरोड़ा ने भी छोड़ा शो
आपको बता दें बीते साल शो के लीड एक्टर धीरज धूपर ने भी इस शो को छोड़ा था। उनकी जगह एक्टर शक्ति अरोड़ा ने ली थी, लेकिन अब वह भी इसे छोड़ रहे हैं। उनका कहना है कि बड़े बच्चों के पिता की भूमिका नहीं निभाना चाहते हैं।


