गिलोय के सेवन से मिलते है ये फायदा

गिलोय औषधीय गुणों से भरपूर होती है। आयुर्वेद के अनुसार, गिलोय की जड़ें, तना और पत्तियां तीनों ही सेहत के लिए बहुत गुणकारी होती है। इसका इस्तेमाल दवाओं में किया जाता है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। जो शरीर को कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। आमतौर पर लोग गिलोय के जूस पीते हैं, चाहें तो आप गिलोय चूर्ण का भी सेवन कर सकते हैं।

इम्यून सिस्टम बूस्ट करें

गिलोय में एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करते हैं। जिससे आप संक्रमण और कई बीमारियों से बच सकते हैं।

डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद

गिलोय का सेवन डायबिटीज मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें एंटी हाइपरग्लाइसेमिक गुण पाए जाते हैं, जो डायबिटीज की समस्या में मददगार है।

दिल की बीमारियों से बचाएं

गिलोय का जूस दिल की सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल किया जा सकता है।

 डेंगू से बचाने में सहायक

डेंगू से बचने के लिए गिलोय का सेवन काफी असरदायक होता है। इसमें मौजूद एंटीपायरेटिक गुण बुखार से राहत दिला सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, दो से तीन चम्मच गिलोय जूस को एक कप पानी में मिलाकर दिन में दो बार खाना खाने से एक-घंटे पहले पी सकते हैं । इससे डेंगू से जल्दी आराम मिल सकता है।

कब्ज की परेशानी से राहत दिलाएं

अगर आप कब्ज, गैस या अपच से परेशान रहते हैं, तो ऐसे में गिलोय का सेवन काफी लाभदायक है। पेट की समस्या से राहत पाने के लिए आप गिलोय का काढ़ा पी सकते हैं।

शरीर में खून की कमी दूर करें

गिलोय का जूस एनीमिया की समस्या में काफी फायदेमंद है। इसके सेवन से शरीर में खून की कमी को दूर किया जा सकता है।