रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 (Teacher Eligibility Test 2022) के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से 10 सितम्बर तक आवेदन मंगाए गए थे।
शिक्षक पात्रता परीक्षा (CG TET-2022) 18 सितम्बर को आयोजित होगी। CG TET-2022 के लिए अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड (Admit Card) जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी एडमिट कार्ड 3 लिंकों के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।.
एडमिट कार्ड के इन तीनों में से किसी भी एक लिंक पर क्लिक करें
- http://slcm.cgstate.gov.in/VyapamAdmit/
- http://online.cgstate.gov.in/VyapamAdmit/
- http://exam.cgstate.gov.in/VyapamAdmit/
ये लिंक मुख्य कार्यपालन अधिकारी छत्तीसगढ़ इनफोटेक प्रमोशन सोसायटी (चिप्स), जनसंपर्क संचालनालय तथा संचालक एन.सी.ई.आर.टी. (NCERT) शंकर नगर रायपुर के वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। इस परीक्षा में करीब 4.5 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन दिया है।


