Home / Chhattisgarh / पीएम श्री सेजेस तिलकेजा का आकस्मिक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता एवं विभागीय कार्यों पर दिया विशेष जोर

पीएम श्री सेजेस तिलकेजा का आकस्मिक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता एवं विभागीय कार्यों पर दिया विशेष जोर

कोरबा, 23 सितम्बर। विकासखंड शिक्षा अधिकारी कोरबा जे. के. साहू एवं ग्रामीण बीआरसी अनिल रात्रे ने संकुल तिलकेजा अंतर्गत पीएम श्री सेजेस तिलकेजा का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में संचालित मध्याह्न भोजन व्यवस्था, त्रैमासिक परीक्षा संचालन तथा विभिन्न विभागीय अभिलेखों एवं शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन का अवलोकन किया।

अधिकारियों ने विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों को निर्देशित किया कि विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों में सतत सुधार, नियमित अध्यापन, समयबद्ध मूल्यांकन तथा विभागीय कार्यों का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विद्यालय में स्वच्छता, अनुशासन एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के वातावरण को और सुदृढ़ बनाने पर भी बल दिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी शैक्षणिक प्रगति की जानकारी प्राप्त की तथा शिक्षकों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर प्रयासरत रहने का संदेश दिया।

इस अवसर पर पीएम श्री सेजेस तिलकेजा के प्राचार्य एम. आर. श्रीवास, सरगबुंदिया के प्राचार्य डॉ. राकेश श्रीवास्तव, संकुल तिलकेजा के सीएसी मुकुन्द उपाध्याय एवं पहंदा के सीएसी रामायण लाल पात्रे उपस्थित रहे।

विद्यालय परिवार ने अधिकारियों का स्वागत करते हुए शैक्षणिक गतिविधियों एवं विद्यालय की उपलब्धियों की जानकारी प्रस्तुत की। निरीक्षण को विद्यालय के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों के लिए मार्गदर्शक एवं प्रेरणादायी बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *