जन जागरूकता कार्यक्रम : थाना जांजगीर क्षेत्र के ग्राम अकलतरी में थाना जांजगीर पुलिस द्वारा किया गया

0 कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को नशा पान से होने वाले दुष्प्रभाव के संबंध में दी गई आवश्यक जानकारी

0 सायबर अपराध, सायबर धोखाधड़ी से बचने के लिए एवं यातायात नियमों के संबंध में दी गई जानकारी

जांजगीर चांपा, 28 अप्रैल। वर्तमान समय में बढ़ते सायबर अपराधो को संज्ञान में लेते हुए उचित बचाव के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला (IPS) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में थाना जांजगीर पुलिस द्वारा सायबर जन जागरूकता/यातायात नियमों का पालन करने संबंधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन आज दिनांक 28.04.2025 को थाना जांजगीर क्षेत्रांतर्गत ग्राम अकलतरी में आयोजित किया गया।

सड़क दुर्घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए जांजगीर पुलिस की अपील –

  1. शराब के नशे में वाहन न चालांए।
  2. तेज गति से वाहन न चलाएं।
  3. हेलमेड पहन कर मोटर सायकल चलाए
  4. मोटर सायकल में ट्रिपल सवारी न करे।
  5. माल वाहक वाहन, ट्रैक्टर, पिकअप या अन्य माल वाहक वाहन में सवारी न बैठाए
  6. अत्यधिक असंतुलित हालत में लोंगों को परिवहन न करें।
  7. रात्रि यात्रा में विशेष सतर्कता बरते
  8. शादी समारोहों (बारात आदि) में वाहन चालकों की स्थिति पर विशेष ध्यान दें।
  9. नींद या नशे की स्थिति में वाहन चलाने पर सख्त प्रतिबंध ।
  10. यातायात नियमों का कड़ाई से पालन
  11. नाबलिकों को वाहन न सौपें।
  12. सभी वाहन चालक गति सीमा एवं अन्य नियमों का पालन करें।

उपरोक्त कार्यक्रम में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर एवम आरक्षक दिलीप सिंह का सराहनीय योगदान रहा।