सास-बहू को महतारी वंदन योजना की राशि आती हैं बहुत काम

सास-बहू को महतारी वंदन योजना की राशि आती हैं बहुत काम

April 4, 2025 Off By NN Express

(कोरबा) सास-बहू को महतारी वंदन योजना की राशि आती हैं बहुत काम
कोरबा : कोरबा जिले के विकासखण्ड पोड़ी-उपरोड़ा अंतर्गत ग्राम तुमान की रहने वाली सावित्री बाई और श्रीमती हिरन बाई दोनो रिश्ते में सास-बहू है। इन्हें कुछ माह पहले तक अपनी छोटी-छोटी जरूरतों की पूर्ति के लिए कुछ लोगों से उधार में पैसे मांगने की आवश्यकता पड़ती थी। कई बार बहुत जरूरी काम के लिए उन्हें किसी से पैसा मिल जाता, तो कई बार नहीं मिलता था। कई बार इन्हें कुछ रूपए के लिए बहुत लंबा इंतजार भी करना पड़ता था। अब जबकि महतारी वंदन योजना से हर महीने इनके खाते में एक हजार रूपए समय पर मिल जाते हैं, तो वनांचल में रहने वाली सास-बहू सावित्री बाई और हिरन बाई को किसी के आगे रूपए के लिए हाथ फैलाने की नौबत नहीं आती है। सावित्री बाई ने बताया कि उम्र के साथ ही उन्हें काम करने में परेशानी होती है, वह किसी तरह छोटे-मोटे घरेलू काम कर लेती है। उन्होंने बताया कि विगत माह महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि का आहरण किया है। इस राशि का उपयोग घर में आवश्यक कार्यों के लिए किया है।
उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लागू किए जाने के बाद जंगल क्षेत्र में निवास करने वाली हम जैसी महिलाओं के लिए यह वरदान साबित हो रही है। हर महीने खाते में 01 हजार की राशि प्राप्त हो जाती है, इससे छोटी-मोटी जरूरतें हम पूरी कर लेते हैं। उन्होंने महतारी वंदन योजना लागू किए जाने से ग्रामीण क्षेत्र की गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को लाभ मिलने और जरूरत के समय किसी के आगे पैसे के लिए हाथ फैलाने जैसी नौबत नहीं आती। सावित्री बाई ने बताया कि पति बंधनदास खेती-किसानी का काम करते है। चूंकि इस क्षेत्र में पानी की समस्या है इसलिए धान का उत्पादन बहुत ज्यादा नहीं होता है। हिरन बाई ने बताया कि उनके पति मजदूरी करते हैं। महतारी वंदन योजना से पैसा मिलने से उनकी छोटी-छोटी जरूरते पूरी हो जाती है। वे ग्राम तुमान में बैंक जाकर हर माह पैसे का आहरण करती है। उन्होंने इस योजना के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार के प्रति आभार प्रकट किया।