संस्कृति परिषद के अध्यक्ष विष्णुदेव साय ही रहेंगे, शशांक शर्मा के पदनाम में आवश्यक संशोधन किया जाएगा, सरकार ने सूची में त्रुटि मानी

संस्कृति परिषद के अध्यक्ष विष्णुदेव साय ही रहेंगे, शशांक शर्मा के पदनाम में आवश्यक संशोधन किया जाएगा, सरकार ने सूची में त्रुटि मानी

April 4, 2025 Off By NN Express

उन्होंने पुष्टि की कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ही परिषद के अध्यक्ष बने रहेंगे और शशांक शर्मा के पदनाम में आवश्यक संशोधन किया जाएगा

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जारी निगम-मंडलों की नई सूची में गलती सामने आई है। सूची में राज्य संस्कृति परिषद के अध्यक्ष के रूप में शशांक शर्मा का नाम दर्ज किया गया था, जबकि इस पद पर पहले से ही मुख्यमंत्री पदेन अध्यक्ष होते हैं। अब इस गलती को सुधारने की प्रक्रिया जारी है।

भूपेश सरकार के कार्यकाल में गठित संस्कृति परिषद में पहले से ही मुख्यमंत्री अध्यक्ष और संस्कृति मंत्री उपाध्यक्ष होते हैं। सरकार ने परिषद की मूल संरचना में कोई बदलाव नहीं किया है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि नियुक्ति में गलती हुई है।

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने इस गलती को स्वीकारते हुए कहा कि सूची में त्रुटि हुई है, जिसे संशोधित किया जा रहा है। उन्होंने पुष्टि की कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ही परिषद के अध्यक्ष बने रहेंगे और शशांक शर्मा के पदनाम में आवश्यक संशोधन किया जाएगा।