रायगढ़ -पचधारी डेम में डूबने से 2 नाबालिग लड़कियों की मौत हो गई है।मृतक दोनों लड़कियां विनोबा नगर की निवासी है,जिनकी उम्र लगभग 15 से 17 साल बताई जा रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही चक्रधरनगर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। दोनों लड़कियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।



