संदिग्ध परिस्थितियों में खेत के पास मिला मनोरोगी का शव

(कोरबा) संदिग्ध परिस्थितियों में खेत के पास मिला मनोरोगी का शव
कोरबा : जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के ग्राम बोतली में एक 45 वर्षीय मनोरोगी ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। बताया जा रहा हैं की वह मानसिक रूप से अस्वस्थ था। पुलिस ने परिजनों की सूचना पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा के अंतर्गत मर्ग रजिस्टर्ड किया है। पंचनामा के बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
करतला पुलिस थाना प्रभारी के.के. वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम बोतली में रहने वाले ग्रामीण कलम सिंह राठिया पिता कुंज राम राठिया की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली हैं। ग्राम के एक खेत के पास उसका शव सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में देखा गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा किया। मृतक के परिजनों से पूछताछ करने पर जानकारी मिली है कि पिछले 5 वर्ष से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। कई स्तर पर उसका उपचार कराया जा रहा था, लेकिन अपेक्षित परिणाम नहीं आए। इस बीच उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने कहा हैं की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मृत्यु के वास्तविक कारण सामने आ सकेंगे उसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।