प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का अल्पावधि कोरबा आगमन संभावित

(कोरबा) प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का अल्पावधि कोरबा आगमन संभावित

  • कार्यकर्ताओं को देंगे सफलता का मंत्र
  • डॉ. भीमराव अंबेडकर ओपन थिएटर घंटाघर मैदान में आयोजित होगी आम सभा
    कोरबा : जानकारी के अनुसार प्रदेश में नगर निगम चुनाव के बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का 5 फरवरी को सुबह 10 बजे कोरबा अल्पावधि संभावित आगमन पश्चात आम सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं और जनता से संवाद करेंगे और उन्हें जीत का मंत्र देंगे। भाजपा महापौर प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत और सभी 67 पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभा में हजारों की भीड़ उमड़ेगी। कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारी का जायजा लिया। उम्मीद जताई जा रही हैं की विशाल आमसभा में सभी 67 वार्ड से कार्यकर्ता और आम जनमानस शामिल होंगे।
  • चुनावी माहौल में प्रदेश के मुख्यमंत्री का दौरा माना जा रहा महत्वपूर्ण
    कोरबा जिले में नगर निगम चुनाव का माहौल पूरी तरह से गरमा चुका है। भाजपा द्वारा अपनी रणनीति को और अधिक धार देने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का अल्पावधि संभावित कोरबा आगमन महत्वपूर्ण माना जा रहा हैं, ताकि कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़े और जनता को भाजपा की नीतियों से अवगत कराया जा सके। मुख्यमंत्री के आगमन से चुनावी समीकरणों में बड़ा असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।
  • भाजपा का चुनावी एजेंडा और मुख्यमंत्री का संदेश
    इस आम सभा में मुख्यमंत्री साय शहरी विकास, बुनियादी सुविधाओं, महिलाओं की सुरक्षा, स्वरोजगार, और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन जैसे अहम मुद्दों पर अपनी सरकार की योजनाओं को जनता के सामने रखेंगे। भाजपा का मुख्य एजेंडा शहर के विकास को गति देना और पारदर्शी प्रशासन देना है, जिसके लिए पार्टी जनता का समर्थन मांग रही है।
  • महापौर प्रत्याशी संजू देवी को मिलेगा समर्थन
    भाजपा की महापौर प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत और वार्ड प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने के लिए मुख्यमंत्री का यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। पार्टी को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री के संबोधन से मतदाताओं का झुकाव भाजपा की ओर और अधिक होगा।
  • भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह
    मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। पार्टी के पदाधिकारी और समर्थक इस आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की आम सभा से चुनावी समीकरण भाजपा के पक्ष में और मजबूत होंगे।
    नगर निगम चुनाव में बढ़ती सरगर्मी के बीच मुख्यमंत्री का यह दौरा पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण रणनीतिक कदम है, जिससे भाजपा को कोरबा में बढ़त मिलने की संभावना है।