कोरबा: महिला ने लगाया 40 हजार रुपए की ठगी करने का आरोप

(कोरबा) महिला ने लगाया 40 हजार रुपए की ठगी करने का आरोप
कोरबा : कोरबा जिला निवासी मंजू सिंह ठाकुर ने कलेक्ट्रेट पहुंच एक व्यक्ति पर उसके साथ ठगी का आरोप लगाते हुए बताया कि 17 नवंबर को गोपाल नामक एक व्यक्ति उसकी दुकान में आया और इंवर्टर खरीदने की बात कही। 40 हजार में सौदा तय होने पर गोपाल ने उसे 40 हजार रुपए का चेक देकर शाम 4 बजे तक भुनाने को कहा। बैंक जाने पर पता चला कि उसके खाते में रकम नहीं है।
बार-बार फोन करने न पर उसके द्वारा आज कल कहकर घुमाया जा रहा है। मंजू सिंह ठाकुर ने बताया कि जब उसे ठगे जाने का अहसास हुआ तब पुनः उसने उसको फोन किया तब वह धमकी पर उतर आया और पैसा नहीं दूंगा कहकर फोन काट दिया। पीड़ित महिला ने कलेक्टर से गुहार लगाई है कि उक्त व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही करने के साथ ही उसकी फोटो सार्वजनिक की जाए, ताकि वह और किसी के साथ ठगी न कर सके।