
जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरूण साव को कोरबा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी ने दी दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं
November 27, 2024(कोरबा) जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरूण साव को कोरबा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी ने दी दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं
कोरबा : छत्तीसगढ़ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरूण साव का जन्मदिवस प्रदेशभर में भाजपा नेताओं, शुभचिंतकों, स्वजनों एवं परिजनों ने धूमधाम से मनाते हुए उनके दीर्घायु, स्वस्थ एवं यशस्वी जीवन के लिए भगवान से प्रार्थना की।
इसी कड़ी में श्री साव मां महामाया मंदिर रतनपुर पहुंच सबसे पहले माता की पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेश की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना करी। पूजा-अर्चना के साथ यहां पहुंचे समर्थकों से भेंट-मुलाकात कर सभी का अभिवादन करते हुए बधाई ली।
इस मौके पर कोरबा जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अशोक चावलानी अपने समर्थकों के साथ अरूण साव को जन्मदिवस पर बधाई देने मां महामाया मंदिर रतनपुर पहुंचे। स्वयं श्री साव के साथ मां महामाया की दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उसके बाद श्री साव को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी।