Home / Chhattisgarh / रायगढ़ में 2 करोड़ से अधिक के गांजा और नशीली दवाइयों का नष्टीकरण, 16 NDPS मामलों में जब्त 415 किलो गांजा नष्ट

रायगढ़ में 2 करोड़ से अधिक के गांजा और नशीली दवाइयों का नष्टीकरण, 16 NDPS मामलों में जब्त 415 किलो गांजा नष्ट

ख़बर शेयर करें:

रायगढ़, 02 अक्टूबर 2026। जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई के तहत पुलिस ने विभिन्न NDPS प्रकरणों में जब्त गांजा और प्रतिबंधित नशीली दवाइयों का विधिवत नष्टीकरण किया। पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिला स्तरीय ड्रग्स डिस्पोजल समिति की निगरानी में यह कार्रवाई 2 अक्टूबर को संपन्न हुई। नष्ट किए गए मादक पदार्थ और नशीली दवाइयों की अनुमानित कीमत 2 करोड़ 8 लाख 26 हजार 399 रुपये बताई गई है।

रायगढ़ जिले के 16 NDPS प्रकरणों में जब्त 415.991 किलोग्राम गांजा और 3 गांजा पौधों को एसएसपी स्टील एंड पॉवर लिमिटेड, जामगांव प्लांट की भट्ठी में जलाकर नष्ट किया गया। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई निर्धारित प्रक्रिया के तहत की गई।

इसी तरह विभिन्न NDPS मामलों में जब्त 108 प्रतिबंधित सिरप और 529 प्रतिबंधित टेबलेट/कैप्सूल, कुल 637 नशीली दवाइयों का भी नष्टीकरण किया गया। इन दवाइयों को प्लांट परिसर के पास बुलडोजर और रोड रोलर से कुचलने के बाद गड्ढे में दबाकर नियमानुसार नष्ट किया गया।

पूरी कार्रवाई जिला स्तरीय ड्रग्स डिस्पोजल समिति के अध्यक्ष एवं उप पुलिस महानिरीक्षक-सह-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में हुई। इस दौरान समिति के सदस्य अनिल सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायगढ़, उत्तम प्रताप सिंह, उप पुलिस अधीक्षक रायगढ़, अभिषेक तिवारी, जिला आबकारी अधिकारी सहित पंच मौजूद रहे।

पुलिस के मुताबिक जब्त मादक पदार्थों और नशीली दवाइयों को निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत नष्ट किया गया, ताकि NDPS मामलों में जब्त सामग्री का सुरक्षित और नियमानुसार निपटारा सुनिश्चित किया जा सके।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *