Home / Chhattisgarh / मोहला-मानपुर में योजनाओं का जमीनी असर जानने पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा, बोले- अंतिम व्यक्ति का उत्थान हमारी प्राथमिकता

मोहला-मानपुर में योजनाओं का जमीनी असर जानने पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा, बोले- अंतिम व्यक्ति का उत्थान हमारी प्राथमिकता

ख़बर शेयर करें:

रायपुर, 7 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का जमीनी असर जानने राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम वर्मा ने मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर शासकीय योजनाओं से मिल रहे लाभ और उनके जीवन में आए बदलावों की जानकारी ली।

मंत्री टंक राम वर्मा ने ग्राम पंचायत माड़िंग पिड़िंग भूर्सा, जनपद पंचायत मोहला में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत स्वीकृत आवास निर्माण का निरीक्षण किया। उन्होंने हितग्राही इन्द्र कुमार के निर्माणाधीन पक्के मकान का जायजा लिया। वर्ष 2025-26 के तहत स्वीकृत इस आवास के लिए 1 लाख 20 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जा रही है। इसके साथ ही परिवार को 90 दिनों का मनरेगा रोजगार भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

हितग्राही परिवार की हेमेश्वरी ने बताया कि सरकारी योजनाओं के एकीकृत लाभ से उनके परिवार की स्थिति में बड़ा बदलाव आया है। प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्का और सुरक्षित मकान मिला, जबकि उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस कनेक्शन मिलने से धुएं से राहत मिली है। जल जीवन मिशन के माध्यम से घर में स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध हुई है। वहीं, महतारी वंदन योजना से मिलने वाली मासिक आर्थिक सहायता घरेलू जरूरतों और बच्चों की देखभाल में मददगार साबित हो रही है।

हितग्राहियों से संवाद के दौरान मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूलमंत्र पर काम कर रही है। सरकार की प्राथमिकता समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है।

उन्होंने कहा कि जब ग्रामीण परिवारों को पक्का मकान, स्वच्छ पेयजल और रसोई गैस जैसी मूलभूत सुविधाएं मिलती हैं तथा महिलाओं को आर्थिक सहायता के माध्यम से सशक्त बनाया जाता है, तब सुशासन और सर्वसमावेशी विकास की अवधारणा मजबूत होती है। सरकार प्रत्येक पात्र नागरिक को उसका हक और सम्मान दिलाने के लिए पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है।

दौरे के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *