Home / Madhya Pradesh / प्यार, तकरार और खौफनाक खेल: प्रेम प्रसंग के विवाद में पिता-पुत्र पर डाला पेट्रोल, फिर खुद को भी खत्म करने की कोशिश

प्यार, तकरार और खौफनाक खेल: प्रेम प्रसंग के विवाद में पिता-पुत्र पर डाला पेट्रोल, फिर खुद को भी खत्म करने की कोशिश

ख़बर शेयर करें:

ग्वालियर। ग्वालियर में प्रेम प्रसंग और पुरानी रंजिश के विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। एक युवक ने घर में घुसकर महिला के पति और ससुर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। वारदात में पिता-पुत्र बुरी तरह झुलस गए। हैरानी की बात यह है कि दोनों को आग लगाने के बाद आरोपी युवक ने खुद भी सल्फास की गोली खाकर जान देने की कोशिश की। तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामला माधौगंज थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, महिला और रजत नाम का युवक लिंक हॉस्पिटल में एक साथ काम करते थे। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं, लेकिन बाद में उनके बीच विवाद हो गया। महिला के पति ने भी रजत को इस बात पर डांटा था। बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ साल तक मामला शांत रहा, लेकिन अचानक रजत महिला के घर पहुंच गया। आरोप है कि घर में घुसने के बाद रजत ने महिला के पति और ससुर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

अचानक हुए इस हमले से घर में अफरा-तफरी मच गई। पिता-पुत्र के हाथ, पैर और छाती आग की चपेट में आ गए। दोनों को गंभीर झुलसी हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। वारदात के बाद आरोपी रजत ने भी सल्फास की गोली खा ली, जिसके बाद उसे भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार के बेटे ने आरोप लगाया है कि रजत ने ही उसके पिता और दादा पर पेट्रोल डालकर आग लगाई। वहीं पुलिस अब प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद, पुरानी रंजिश और वारदात के पीछे की वजहों की जांच कर रही है। आरोपी की हालत और पीड़ितों के इलाज पर भी नजर रखी जा रही है।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *