Home / Madhya Pradesh / सतना में जीजा-साले समेत 3 की मौत, कार ने 100 मीटर तक घसीटा; बिजली का पोल तोड़कर चालक फरार

सतना में जीजा-साले समेत 3 की मौत, कार ने 100 मीटर तक घसीटा; बिजली का पोल तोड़कर चालक फरार

ख़बर शेयर करें:

सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जहां जीजा साले समेत तीन युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शादी से लौट रहे बाइक सवारों को कार ने टक्कर मार दी और करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। बिजली के पोल से टकराने के बाद कार रूकी, इसके बाद चालक मौके से फरार हो गया। यह पूरी घटना सभापुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

सतना जिले के सभापुर थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के करीब 4 बजे भीषण सड़क हादसे में जीजा-साले समेत तीन युवकों की मौत हो गई। बिरसिंहपुर-कोटर मार्ग पर डोमहाई गांव के पास तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद कार बाइक सवारों को करीब 100 मीटर तक घसीटते ले गई और सड़क किनारे बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बिजली का पोल भी टूट गया।

पुलिस के मुताबिक, लौलाच निवासी सत्यनारायण साकेत अपने जीजा हरिलाल हरिजन निवासी पगार और रणधीर सिंह निवासी नई बस्ती कोलगवां के साथ बिरसिंहपुर में शादी समारोह से लौट रहा था। हादसे में हरिलाल और रणधीर की मौके पर मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल सत्यनारायण ने जिला अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद कार चालक और सवार वाहन छोड़कर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस तलाश कर रही है।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *