अंबिकापुर 24 नवंबर 2026 । : अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से स्कॉर्पियो वाहन में रखी 22.800 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। शराब तस्करी में इस्तेमाल स्कॉर्पियो को भी जब्त किया गया है। शराब और वाहन समेत कुल करीब 10 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, खैरबार रोड गाड़ा घाट के आगे कार्रवाई करते हुए रितेश राजवाड़े और ठाकुर प्रसाद राजवाड़े को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान स्कॉर्पियो वाहन से अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली में आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अवैध शराब के कारोबार से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।







