Home / Chhattisgarh / मां सहित दो बच्चों की मौत: खाने में जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका, क्षेत्र में दहशत का माहौल

मां सहित दो बच्चों की मौत: खाने में जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका, क्षेत्र में दहशत का माहौल

ख़बर शेयर करें:

बलौदा बाजार 20 नवंबर । छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया आया है, जहां मां सहित दो बच्चों की मौत हो गई है। आशंका जताई जा रही है कि महिला ने अपने दोनों बच्चों को जहर देने के बाद आत्मघाती कदम उठाया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है। वहीं घटना से गांव में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, घटना गिरौदपुरी चौकी क्षेत्र के सुकली गांव की है। मृतकों की पहचान युक्ति मानिकपुरी (28 वर्ष), उनके दो बच्चों चिराग दास मानिकपुरी (10 वर्ष) और दिव्यांश मानिकपुरी (5 वर्ष) के रूप में हुई है।

दरअसल, गुरुवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि एक ही परिवार के तीन सदस्य अचेत अवस्था में पड़े हैं। सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से तीनों को कसडोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया।

अतिरिक्त SP खोमन सिन्हा के मुताबिक, प्रथम दृष्टया मामला जहरीले पदार्थ के सेवन से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। परिजनों ने आशंका जताई है कि महिला ने बच्चों को खाने में जहरीला पदार्थ मिलाकर दिया और बाद में खुद भी उसका सेवन कर लिया।

फिलहाल पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *