Home / Chhattisgarh / धमतरी के जंगल में मिला 40-45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, 7 महीने बाद भी नहीं हुई पहचान; पुलिस ने जारी किया हुलिया

धमतरी के जंगल में मिला 40-45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, 7 महीने बाद भी नहीं हुई पहचान; पुलिस ने जारी किया हुलिया

ख़बर शेयर करें:

धमतरी, 20 नवंबर 2026। जिले के दुगली थाना क्षेत्र के ग्राम भंडारवाड़ी के जंगल में मिले एक अज्ञात पुरुष के शव की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। करीब सात महीने बीत जाने के बाद भी मृतक के परिजनों का पता नहीं चल पाया है। ऐसे में धमतरी पुलिस ने आम नागरिकों से शव की पहचान कराने में सहयोग की अपील की है।

पुलिस के अनुसार, 16 अप्रैल 2026 को ग्राम भंडारवाड़ी के जंगल स्थित सागौन प्लाट में एक अज्ञात पुरुष का शव बरामद हुआ था। मृतक की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष आंकी गई है। पुलिस ने पहचान के लिए मृतक का हुलिया और उसके पहनावे का विवरण जारी किया है।

मृतक की लंबाई लगभग 5 फीट 3 इंच, शरीर दुबला-पतला और रंग सांवला है। उसका चेहरा लंबा है तथा दांत बाहर की ओर दिखाई देते हैं। बाल अधपके हैं। घटना के समय उसने काले-सफेद लाइनिंग वाली शर्ट और काले रंग का चड्ढी पहन रखा था।

धमतरी पुलिस ने आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों से अपील की है कि जारी किए गए फोटो और हुलिए को ध्यान से देखें तथा इसे अपने परिचितों और रिश्तेदारों तक साझा करें। संभव है कि मृतक किसी परिवार का सदस्य हो और उसके परिजन लंबे समय से उसकी तलाश कर रहे हों।

पुलिस ने कहा है कि यदि किसी व्यक्ति को मृतक के संबंध में कोई जानकारी मिलती है या वह उसकी पहचान कर सकता है, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।

इन नंबरों पर दें सूचना

  • थाना प्रभारी, दुगली: 94791-91327
  • पुलिस कंट्रोल रूम, धमतरी: 9479192299
  • फोन नंबर: 07722-231344

धमतरी पुलिस ने लोगों से इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करने की अपील की है, ताकि अज्ञात मृतक की पहचान सुनिश्चित कर उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *