Home / Chhattisgarh / नवदृष्टि प्रशांति वृद्धाश्रम के बुजुर्गों ने श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई दीपावली

नवदृष्टि प्रशांति वृद्धाश्रम के बुजुर्गों ने श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई दीपावली

ख़बर शेयर करें:

कोरबा। नवदृष्टि समाजसेवी संस्था द्वारा संचालित प्रशांति वृद्धाश्रम में दीपावली का पर्व श्रद्धा, उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आश्रम में निवासरत बुजुर्गों ने पूजा-अर्चना कर दीप प्रज्वलित किए और एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

दीपोत्सव के लिए वृद्धाश्रम परिसर को आकर्षक रंगोली, मिट्टी के दीयों और रंग-बिरंगी विद्युत रोशनी से सजाया गया था। उत्सव के दौरान बुजुर्गों ने फुलझड़ी और अनार जैसे पटाखे जलाकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। आश्रम का वातावरण दीपों की रोशनी और उत्साह से जगमगा उठा। दीपावली के अवसर पर पुलिस थाना कुसमुंडा अंतर्गत सर्वमंगला चौकी के प्रभारी विभव तिवारी अपने स्टाफ के साथ प्रशांति वृद्धाश्रम पहुंचे। पुलिस टीम ने वहां निवासरत वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात की और उनके साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। इस दौरान बुजुर्गों के साथ समय बिताकर उन्हें त्योहार की शुभकामनाएं दी गईं। हर वर्ष की परंपरा को जारी रखते हुए इस बार भी एक्ट ऑफ ह्यूमैनिटी के सदस्यों ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के साथ दीपावली मनाई। गौरतलब है कि नवदृष्टि समाजसेवी संस्था द्वारा प्रशांति वृद्धाश्रम का संचालन 21 वर्षों से किया जा रहा है। वर्तमान में यहां 28 महिला और पुरुष वरिष्ठ नागरिक निवासरत हैं। आश्रम की खास बात यह है कि इसे किसी भी प्रकार का सरकारी या गैर-सरकारी अनुदान प्राप्त नहीं होता। संस्था अपने संसाधनों और जनसहयोग के माध्यम से इसका संचालन करती है। वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों को निःशुल्क भोजन सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *