Home / Chhattisgarh / छत्तीसगढ़ में लावारिस हालत में मिली कबाड़ से भरी पिकअप, पुलिस ने किया जब्त

छत्तीसगढ़ में लावारिस हालत में मिली कबाड़ से भरी पिकअप, पुलिस ने किया जब्त

ख़बर शेयर करें:

केशकाल, 15 नवंबर 2026 । छत्तीसगढ़ के केशकाल घाट में पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ी मोटरसाइकिल के पुराने कबाड़ से भरी एक पिकअप वाहन को जब्त किया है। वाहन घाट के आठवें मोड़ के पास लावारिस हालत में मिला। पिकअप का दरवाजा खुला था और उसमें चाबी भी नहीं थी। पुलिस ने आसपास पूछताछ कर वाहन के मालिक और चालक का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर वाहन सहित उसमें रखे कबाड़ को जब्त कर थाने लाया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 14 नवंबर 2026 को केशकाल थाना की टीम नियमित पेट्रोलिंग पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि घाट के आठवें मोड़ के पास सफेद रंग की पुरानी पिकअप क्रमांक CG-13-D-2366 काफी समय से लावारिस खड़ी है। सूचना पर सहायक उप निरीक्षक सुरेश मरकाम और आरक्षक मनोहर निषाद मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान पिकअप के सामने वाले दरवाजे का शीशा खुला मिला। वाहन में चाबी भी नहीं थी और पीछे के हिस्से में मोटरसाइकिल के पुराने कबाड़ के सामान भरे हुए थे।

पुलिस टीम ने आसपास के लोगों और राहगीरों से पूछताछ कर वाहन के मालिक एवं चालक की जानकारी जुटाने की कोशिश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद गवाहों की मौजूदगी में मैकेनिक को बुलाकर ड्राइवर साइड का लॉक खुलवाया गया। वाहन की तलाशी लेने पर अंदर कोई अन्य सामान नहीं मिला।

धारा 106 बीएनएसएस के तहत जब्ती

संदिग्ध परिस्थितियों में वाहन लावारिस मिलने पर पुलिस ने पिकअप और उसमें रखे कबाड़ को धारा 106 बीएनएसएस के तहत जब्त कर लिया। मामले में इस्तगासा क्रमांक 01/2026 तैयार किया गया है। फिलहाल पुलिस वाहन के मालिक और चालक के संबंध में जानकारी जुटाने में लगी है।

इस कार्रवाई में TI निरीक्षक रितेश मिश्रा, उप निरीक्षक कंवल सिंह शोरी, सहायक उप निरीक्षक सुरेश मरकाम, प्रधान आरक्षक ईश्वर नेताम, महिला प्रधान आरक्षक बिमला मंडावी, आरक्षक मनोहर निषाद, धर्मेंद्र नेगी, सदासिंह नेताम और गोपनीय सैनिक अनिल कुलदीप की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *