Home / Madhya Pradesh / OMG! पिकनिक के दौरान खूनी विवाद, नाती ने पीट-पीटकर नाना की कर दी हत्या

OMG! पिकनिक के दौरान खूनी विवाद, नाती ने पीट-पीटकर नाना की कर दी हत्या

ख़बर शेयर करें:

शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में पिकनिक मनाने के दौरान शराब के नशे में हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया। मुर्गा पार्टी और शराब के सेवन के बाद दो रिश्तेदारों के बीच हुई मारपीट में 23 वर्षीय युवक ने अपने रिश्ते के नाना की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

मामला सीधी थाना क्षेत्र के ग्राम रतगा स्थित बिछली नदी का है। पुलिस के मुताबिक, गांव निवासी मुकेश पाव (23) अपने रिश्ते के नाती भोलू पाव (23) के साथ बिछली नदी के किनारे पिकनिक मनाने गया था। दोनों ने नदी किनारे मुर्गा बनाया, साथ बैठकर खाना खाया और शराब का सेवन किया।

इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट होने लगी। इसी दौरान भोलू पाव ने मुकेश को जमीन पर पटक-पटककर बेरहमी से पीटा। गंभीर चोटों के कारण मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद मौके से फरार हुआ आरोपी

मारपीट के बाद जब आरोपी को मुकेश के मृत होने का एहसास हुआ तो वह घटनास्थल से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सीधी TI शिवेंद्र भगत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

हत्या का मामला दर्ज, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

सीधी TI शिवेंद्र भगत ने बताया कि रिश्ते के नाना और नाती पिकनिक मनाने बिछली नदी गए थे। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और मारपीट में नाना की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी भोलू पाव के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है और मामले में वैधानिक कार्रवाई जारी है।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *