Home / Chhattisgarh / Korba Police Transfer: पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, तीन थानों के प्रभारी बदले; एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने जारी किया आदेश

Korba Police Transfer: पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, तीन थानों के प्रभारी बदले; एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने जारी किया आदेश

ख़बर शेयर करें:
  • हरदीबाजार, लेमरू और करतला थाना प्रभारियों की नई पदस्थापना, अधिकारियों को सौंपी गई नई जिम्मेदारी

कोरबा, 25 नवंबर 2026। जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा शासकीय कार्यों में कसावट लाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कोरबा SP सिद्धार्थ तिवारी ने तीन थाना प्रभारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत हरदीबाजार, लेमरू और करतला थानों के प्रभारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, हरदीबाजार TI आशीष सिंह को लेमरू थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं करतला TI गणेश यादव को हरदीबाजार थाने का नया प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह लेमरू TI लोकनाथ को करतला थाने की कमान सौंपी गई है।

एसपी सिद्धार्थ तिवारी द्वारा किए गए इस प्रशासनिक फेरबदल को जिले की पुलिसिंग व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। नई पदस्थापना के बाद तीनों थाना क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर नियंत्रण और पुलिसिंग को प्रभावी बनाने की जिम्मेदारी अब नए थाना प्रभारियों के हाथों में होगी।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *