Home / Chhattisgarh / CM Sai Cabinet Meeting: रायपुर में 11 अक्टूबर को होगी कैबिनेट बैठक, CM विष्णु देव साय की अध्यक्षता में होंगे अहम फैसले

CM Sai Cabinet Meeting: रायपुर में 11 अक्टूबर को होगी कैबिनेट बैठक, CM विष्णु देव साय की अध्यक्षता में होंगे अहम फैसले

ख़बर शेयर करें:

रायपुर, 07 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक 11 अक्टूबर 2026, रविवार को आयोजित होगी। बैठक दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन, रायपुर में होगी।

बैठक में राज्य सरकार से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। कैबिनेट बैठक में प्रस्तावित विषयों पर विचार-विमर्श के साथ कई अहम निर्णय लिए जा सकते हैं। हालांकि, बैठक के एजेंडे से संबंधित विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

सरकार की आगामी नीतियों, योजनाओं और प्रशासनिक निर्णयों को लेकर यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बैठक में लिए जाने वाले फैसलों पर प्रदेश की नजर रहेगी।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *