Home / Chhattisgarh / जांजगीर-चांपा में जुआ खेलते 7 आरोपी गिरफ्तार, 1.58 लाख रुपये का सामान जब्त

जांजगीर-चांपा में जुआ खेलते 7 आरोपी गिरफ्तार, 1.58 लाख रुपये का सामान जब्त

ख़बर शेयर करें:
  • अकलतरा पुलिस की सार्वजनिक स्थान पर छापेमारी, नगदी, 52 पत्ती ताश, 3 वाहन और 5 मोबाइल फोन बरामद

जांजगीर-चांपा, 22 नवंबर 2026। जिले में जुआ और सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में अकलतरा पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर ताश से जुआ खेल रहे 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम, ताश की पत्ती, मोटरसाइकिल, स्कूटी और मोबाइल फोन सहित कुल 1 लाख 58 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 22 नवंबर 2026 की शाम अकलतरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अंधियारीपाठ मैदान में कुछ लोग रुपये-पैसों का दांव लगाकर ताश के पत्तों से हार-जीत का जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही TI के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और रेड कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे 7 लोगों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दुर्गेश सारथी (35), लव कुमार वैष्णव (34), उदल कुमार यादव (35), हिमांशु कुमार वैष्णव (29), ताकेश्वर केंवट (29), रवि यादव (28) और शिवचरण यादव (27), सभी निवासी अकलतरा के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से फड़ एवं उनके पास से 3 हजार रुपये नगद और 52 पत्ती ताश जब्त की है। इसके अलावा एक मोटरसाइकिल, दो स्कूटी सहित कुल 3 वाहन, जिनकी कीमत करीब 98 हजार 500 रुपये है, तथा 5 मोबाइल फोन, जिनकी कीमत करीब 56 हजार 500 रुपये बताई गई है, बरामद किए गए हैं। इस तरह कुल 1 लाख 58 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

मामले में आरोपियों के खिलाफ थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 691/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 3(2) के अंतर्गत अपराध दर्ज कर सभी को विधिवत गिरफ्तार किया गया है।

इस कार्रवाई में TI निरीक्षक जयकुमार साहू, उप निरीक्षक कमल दास बैनर्जी सहित पुलिस टीम के जवानों का सराहनीय योगदान रहा। जांजगीर-चांपा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *