Home / Chhattisgarh / CG BREAK: 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेने वाली GST की महिला अधिकारी अंचला गिरी सस्पेंड, ACB ने रंगे हाथों पकड़ा

CG BREAK: 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेने वाली GST की महिला अधिकारी अंचला गिरी सस्पेंड, ACB ने रंगे हाथों पकड़ा

ख़बर शेयर करें:

रायपुर, 22 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेने के मामले में GST की महिला अधिकारी अंचला गिरी को निलंबित कर दिया गया है। अंचला गिरी राज्य कर विभाग में सहायक आयुक्त के पद पर पदस्थ थीं और कांकेर वृत्त में अपनी सेवाएं दे रही थीं।

जानकारी के मुताबिक, अंचला गिरी पर एक व्यवसायी से रिश्वत मांगने और रिश्वत स्वीकार करने का आरोप है। ACB ने कार्रवाई करते हुए उन्हें कथित तौर पर रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। इस मामले की जानकारी सामने आने के बाद राज्य कर आयुक्त कार्यालय ने 22 नवंबर 2026 को उनके निलंबन का आदेश जारी किया।

जारी आदेश में कहा गया है कि शासकीय सेवक द्वारा अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन के दौरान रिश्वत की मांग करना या रिश्वत स्वीकार करना गंभीर कदाचरण की श्रेणी में आता है। इसे छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के विपरीत मानते हुए अंचला गिरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय राज्य कर संयुक्त आयुक्त कार्यालय, जगदलपुर संभाग निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

राज्य कर आयुक्त द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *