Home / Chhattisgarh / CG Accident Breaking: तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक को मारी टक्कर, किसान की मौके पर मौत; पिता-पुत्र गंभीर

CG Accident Breaking: तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक को मारी टक्कर, किसान की मौके पर मौत; पिता-पुत्र गंभीर

ख़बर शेयर करें:

बिलासपुर, 17 नवम्बर 2026। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तूरी में सोमवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे 40 वर्षीय किसान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक में पीछे बैठे पिता और उनका 8 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मस्तूरी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम रिस्दा निवासी सोमनाथ श्रीवास (40) खेती-किसानी का काम करते थे। गांव के ही राकेश यादव के 8 वर्षीय बेटे शौर्य की तबीयत खराब थी। सोमवार को राकेश के कहने पर सोमनाथ अपनी बाइक से राकेश और उसके बेटे को इलाज कराने बिलासपुर लेकर आए थे। डॉक्टर से जांच कराने के बाद तीनों शाम को बाइक से वापस अपने गांव रिस्दा लौट रहे थे।

इसी दौरान मस्तूरी पहुंचने पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चला रहे सोमनाथ सीधे हाईवा के पहियों के नीचे आ गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, बाइक में पीछे बैठे राकेश यादव और उनका 8 वर्षीय बेटा शौर्य सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तत्काल दोनों को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

हादसे के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही मस्तूरी पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित कर यातायात बहाल कराया। पुलिस ने मृतक सोमनाथ के शव को कब्जे में लेकर मॉर्चुरी भिजवाया। मंगलवार सुबह पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस हाईवा चालक और हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *