- एसईसीएल सीएमडी हरीश दुहन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया उद्घाटन, योग, ध्यान और तनाव प्रबंधन जैसी सुविधाओं को मिलेगा बढ़ावा
कोरबा। कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की दिशा में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने एक नई पहल की है। 19 नवंबर 2026 को एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) हरीश दुहन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोरबा क्षेत्र में वेलनेस एवं मेडिटेशन सेंटर का शुभारंभ किया।
इस केंद्र के माध्यम से एसईसीएल कर्मचारियों, उनके परिवारजनों और स्थानीय नागरिकों को स्वास्थ्य एवं कल्याण संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यहां योग, ध्यान, व्यायाम, स्वास्थ्य जागरूकता और तनाव प्रबंधन जैसी गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। इससे लोगों को शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक और भावनात्मक संतुलन बनाए रखने में मदद मिलेगी।
एसईसीएल की यह पहल कर्मचारियों के कल्याण और स्वस्थ कार्यसंस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। साथ ही स्थानीय समुदाय को भी इस सुविधा से जोड़कर कंपनी ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्धता प्रदर्शित की है।
वेलनेस एवं मेडिटेशन सेंटर के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली, सकारात्मक सोच और मानसिक शांति को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा। यह पहल स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण की दिशा में एसईसीएल का एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर क्षेत्रीय महाप्रबंधक अभिजीत भट्टाचार्य सहित विभिन्न विभागाध्यक्ष, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।






