Home / Chhattisgarh / Bilaspur Crime: श्मशान घाट में तंत्र-मंत्र करने के शक में युवक की पिटाई, तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Bilaspur Crime: श्मशान घाट में तंत्र-मंत्र करने के शक में युवक की पिटाई, तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

ख़बर शेयर करें:

बिलासपुर, 03 नवंबर। जिले के कोनी थाना क्षेत्र के देवनगर में श्मशान घाट में तंत्र-मंत्र करने के संदेह में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। युवक अपने एक परिचित के साथ घर के पास स्थित श्मशान घाट गया था। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने संदिग्ध गतिविधियों और तंत्र-मंत्र करने के शक में उसके साथ मारपीट कर दी। घटना में घायल युवक को पुलिस ने उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस के अनुसार, मामले में थाना कोनी में अपराध क्रमांक 601/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2), 351(3) एवं 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

प्रकरण में उमेश सिंह ठाकुर (32), राजा यादव (26) और नितेश यादव (23), निवासी दैहानपारा छोटी कोनी की संलिप्तता सामने आई है। पुलिस आरोपियों के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। जांच में दोषी पाए जाने वाले सभी व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *