Home / Chhattisgarh / कोरबा: रेत से भरे ट्रैक्टर को रोकने के विवाद में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, 10 आरोपी गिरफ्तार; भेजे गए जेल

कोरबा: रेत से भरे ट्रैक्टर को रोकने के विवाद में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, 10 आरोपी गिरफ्तार; भेजे गए जेल

ख़बर शेयर करें:

कोरबा, 03 नवंबर 2026। शहर के बुधवारी दशहरा मैदान के पास रेत से भरे ट्रैक्टर को रोककर रेत खाली कराने की बात को लेकर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। 2 और 3 नवंबर की दरम्यानी रात हुए इस विवाद ने देखते ही देखते हिंसक संघर्ष का रूप ले लिया। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर, डंडे, चमड़े के बेल्ट और अन्य वस्तुओं से हमला किया। घटना में कई लोग घायल हुए हैं। मामले में सीएसईबी चौकी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, विवाद की शुरुआत रेत से भरे ट्रैक्टर को रोकने और रेत खाली कराने की बात को लेकर हुई थी। ट्रैक्टर चालक ने इसकी सूचना अपने पक्ष के लोगों को दी, जिसके बाद राजेन दास अपने साथियों के साथ बुधवारी मैदान के पास पहुंचा। यहां दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई।

पहले पक्ष की ओर से राजेन दास निवासी ढोढीपारा ने शिकायत दर्ज कराई कि यशवंत कश्यप उर्फ लक्की, संतोष चंद्रा और विक्रम कश्यप ने अपने साथियों के साथ ट्रैक्टर चालक को रोककर विवाद और गाली-गलौज की। इसके बाद मौके पर पहुंचे राजेन दास और उसके साथियों पर आरोपियों ने एकजुट होकर ईंट-पत्थर, डंडे, चूड़ा और पंच से हमला किया, जिससे कई लोगों को चोटें आईं।

वहीं दूसरे पक्ष की ओर से विक्रम कश्यप निवासी काशीनगर ने भी शिकायत दर्ज कराई। उसने आरोप लगाया कि रेत खाली कराने को लेकर हुए विवाद के दौरान दीपक सिंह, सोहेब अहमद, गौरीलाल चौहान, पुरनदास महंत, आदित्य सिंघानिया, राजेन उर्फ राजेन्द्र दास और यश पाटले ने एकजुट होकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्के, चमड़े के बेल्ट और ईंट के टुकड़ों से हमला किया।

दोनों पक्षों की शिकायत पर सीएसईबी चौकी पुलिस ने अलग-अलग अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। प्रथम पक्ष की रिपोर्ट पर हत्या के प्रयास सहित बीएनएस की विभिन्न धाराओं तथा दूसरे पक्ष की रिपोर्ट पर मारपीट, धमकी और बलवा सहित संबंधित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 नवंबर को दोनों पक्षों के कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर घटना में इस्तेमाल ईंट का टुकड़ा और चमड़े का बेल्ट भी जब्त किया गया। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पहले पक्ष से गिरफ्तार आरोपी: यशवंत कश्यप उर्फ लक्की (26), विक्रम कश्यप (23) और संतोष चंद्रा (29)।

दूसरे पक्ष से गिरफ्तार आरोपी: दीपक सिंह (32), सोहेब अहमद (30), गौरीलाल चौहान (44), पुरनदास महंत (44), आदित्य सिंघानिया (31), राजेन उर्फ राजेन्द्र दास (30) और यश पाटले (19)।

इस कार्रवाई में सीएसईबी चौकी एवं सिविल लाइन रामपुर थाना पुलिस की भूमिका रही।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *