ससुराल में हुई रकुल प्रीत सिंह की पहली रसोई, सबके लिए बनाया हलवा

मुंबई ।  रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी हो गई है। कपल ने 21 फरवरी 2024 को गोवा में धूमधाम से शादी रचाई। इस शादी में दोनों के दोस्त और परिवार के कुछ करीबी लोग ही शामिल हुए वहीं शादी के बाद कपल ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें भी शेयर की जो इस वक्त हर तरफ चर्चा में है। इसी बीच हाल ही में रकुल ने अपनी पहली रसोई की तस्वीर शेयर की है।

READ MORE: रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट 4 हजार रन पूरे

जैकी भगनानी की नई दुल्हनिया रकुल प्रीत सिंह ने अपने इंस्टा पर अपनी पहली रसोई की झलक साझा की है, जिसमें आप स्वादिष्ट हलवे से भरा एक चांदी का कटोरा देख सकते हैंइस फोटो से साफ है कि रकुल ने शादी के बाद पहली बार मीठे में हलवा बनाया है। इस फोटो को शेयर करते हुए रकुल ने कैप्शन में लिखा, ‘चौका चढ़ाना’।