मुबंई । बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी भले ही अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके फैंस आज भी उन्हें याद करते हैं. दिवंगत एक्ट्रेस की दोनों बेटियां जाह्नवी कपूर और ख़ुशी कपूर भी कई मौकों पर उनकी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। आज श्रीदेवी की छठी पुण्यतिथि पर, द आर्चीज़ स्टार ने अपनी दिवंगत मां को याद करते हुए एक थ्रो बैक तस्वीर शेयर की है।
READ MORE: आज का राशिफल : वृषभ, कर्क और कुंभ राशि वालों की सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि
ख़ुशी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी दिवंगत मां श्रीदेवी को याद करते हुए उनके साथ अपनी और बहन जाह्नवी की पोज देते हुए बचपन की प्यारी तस्वीर शेयर की है। फोटो में दिवंगत एक्ट्रेस पीकॉक ब्लू साड़ी में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने बालों का जूड़ा बना रखा है, सिन्दूर और दो नोज पिन के साथ एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लग रही है और उनके चेहरे पर चमकती हुई स्माइल भी नजर आ रही है। वहीं फोटो में बेबी जाह्नवी कपूर और बेबी ख़ुशी कपूर भी स्माइल बिखेरती हुईं पिंक ड्रेस में सुपर क्यूट लग रही है। इस तस्वीर को देख दिवंगत श्रीदेवी के फैंस उन्हें याद कर काफी इमोशनल भी हो रहे हैं।


