लंदन की सड़कों पर घूमते नजर आ रहे कोहली

लंदन की सड़कों पर घूमते नजर आ रहे कोहली

February 24, 2024 Off By NN Express

वायरल फोटो देख फैंस देने लगे बधाई

मुंबई ।  बॉलीवुड में एक और स्टारकिड का जन्म हो गया है, ये हैं अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के बेटे अकाय। वामिका के बाद अब एक्ट्रेस 15 फरवरी को बेटे को जन्म दी हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों ही काफी खुश हैं। इस खुशी को उन्होंने फैंस के साथ एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा किया है। इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। इसी बीच एक तस्वीर भी तेजी से वायरल हो रही है। ये तस्वीर विराट कोहली की है, जिसमें वो लंदन की सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं।

READ MORE: आज का राशिफल 24 फरवरी 2024: मेष और सिंह राशि वालों की आय में होगी वृद्धि

सामने आई तस्वीर में विराट कोहली ब्लैक जैकेट और ट्रैक पैंट पहने दिख रहे हैं। उन्होंने कैप और गॉगल्स लगाए हैं। फैंस का कहना है कि ये तस्वीर हालिया दिनों की है और इसमें वो लंदन की सड़कों पर नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि विराट कोहली के बेटे अकाय का जन्म लंदन में ही हुआ हैइसी वजह से विराट कोहली लंदन में घूमते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं कहा जा रहा है कि ये तस्वीर बेटे अकाय के जन्म के बाद की है। इस वायरल तस्वीर को देखने के बाद फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं।