छत्तीसगढ़ के पुलिस कर्मचारियों को सप्ताहिक अवकाश मिलने का आदेश जारी..

रायपुर, 17 जनवरी । छत्तीसगढ़ के पुलिस कर्मचारियों को सप्ताहिक अवकाश मिलने का आदेश जारी कर दिया गया है गृहमंत्री विजय शर्मा के निर्देश के बाद डीजीपी अशोक जुनेजा ने आदेश जारी किया है जारी आदेश के अनुसार आरक्षक और निरीक्षकों को सप्ताहिक अवकाश मिलेगा

Read More: नकली गुटखा बनाने वाले जिले के बड़े कारोबारी के घर देर रात GST विभाग की टीम ने दबिश दी,नकली गुटका और मशीन जप्त

बता दें कि लंबे समय से पुलिस कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश मिलने की कवायद चली आ रही थी, लेकिन अभी तक उन्हें अवकाश मिलना शुरू नहीं हो सका था, लेकिन अब गृहमंत्री के आदेश पर डीजीपी ने यह आदेश जारी किया है पुलिस कर्मचारियों को मिले सप्ताहिक अवकाश को कड़ाई से पालन कराया जाएगा