नकली गुटखा बनाने वाले जिले के बड़े कारोबारी के घर देर रात GST विभाग की टीम ने दबिश दी,नकली गुटका और मशीन जप्त

महासमुंद, 17 जनवरी । नकली गुटखा बनाने वाले जिले के बड़े कारोबारी के घर देर रात जीएसटी विभाग की टीम ने दबिश दी है

Read More: स्पाइसजेट एयरलाइंस की फ्लाइट मे 1.30 घंटे तक टॉयलेट में फंसा रहा यात्री,दरवाजा तोड़कर निकाला गया यात्री बाहर

जहां से कई बड़ी मात्रा में नकली गुटका और गुटका बनाने की मशीन टीम ने जब्त की है

मिली जानकारी के अनुसार, महासमुंद जिले के नवापारा निवासी धीरज सरफराज के यहां बीती रात लगभग 11 बजे जीएसटी विभाग की 12 सदस्यीय टीम ने छापा मारा जिसके बाद मौके से टीम ने 11 बोरा नकली सितार गुटका जब्त किया है। इसके अलावा गुटका बनाने वाली मशीन को भी जीएसटी विभाग की टीम ने जब्त कर कार्यवाही की जब्त गुटका और मशीन की कीमत लाखों रूपये की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक जब जीएसटी विभाग की टीम मौके पर छापेमार कार्यवाही करने के लिए पहुंची. तब तक खाद्य विभाग और पुलिस विभाग को सूचना नहीं दी गई थी वहीं अब गुटका और गुटका बनाने वाली मशीन जब्ती की कार्रवाई के बाद आगे की कार्रवाई के लिए खाद्य विभाग और पुलिस को सूचना दे दी गई है