छत्तीसगढ़: संत रतन मुनि की पहली पुण्यतिथि मनाई

रायपुर,31 दिसम्बर । स्थानकवासी जैन श्रमण संघ के प्रवर्तक संत रतन मुनि की प्रथम पुण्यतिथि रविवार को चरोदा स्थित मंगलम में मनाई गई। इस दौरान समाज के सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे। संत डॉ. सतीश मुनि और शुक्ल मुनि को ‘आदर की चादर’ से सम्मानित किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता ओम प्रकाश बरलोटा ने बताया, इसी तरह रायपुर के पटवा जैन स्थानक, हलवाई लाइन में सामूहिक सामायिक कर संत रतन मुनि का स्मरण किया गया।