मेरठ,31 दिसम्बर । मेरठ में शनिवार को नगर निगम की बैठक में जमकर हंगामा हो गया और मारपीट हुई. मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में बीजेपी एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज भी एक पार्षद को पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं. वहीं, बीजेपी के नेताओं का कहना है कि उनके साथ में मारपीट की गई है. आरोप प्रत्यारोप दोनों ही तरफ से लगाए जा रहे हैं।
नगर निगम की बैठक में हंगामा

